रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के पूर्व गोपाल मंदिर अपने सह परिवार विधायक पुत्र डॉ विक्रांत भूरिया, पत्नी कल्पना भूरिया, बहु शीना भूरिया, के साथ गोपाल मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना कर मतदान केंद्र क्रमांक 93 लोक निर्माण उपखंड कार्यालय झाबुआ पहुंचकर मतदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की इस चुनाव में देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने व महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ देश की जनता खड़ी हुई है वही कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में पांच न्याय गारंटी 30 लाख बेरोजगारों को नौकरी प्रत्येक महिलाओं को प्रतिवर्ष 100000 की राशि श्रमिक मजदूरों को ₹400 प्रतिदिन 25 लाख की स्वास्थ्य सुविधा निःशुल्क किसानों के हितार्थ एमएसपी कानून स्वामीनाथन फार्मूले के साथ दिए जाने वह कई अन्य सर्वहारा वर्गों के उत्थान की योजना मैं जनता जनार्दन ने विश्वास जताया है।
निश्चित ही देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना सुनिश्चित है देश में परिवर्तन की लहर है साथ ही लोकसभा क्षेत्र में भी परिवर्तन होकर रहेगा क्षेत्र की जनता पर मुझे भरोसा है की मुझे प्रचंड बहुमत से विजय बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करेगी मैं भी अपने क्षेत्र में विकास के लिए हमेशा कटिबद्ध रहा और हमेशा रहूंगा।
विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा की निश्चित ही हमें रतलाम झाबुआ अलीराजपुर क्षेत्र की जनता जनार्दन का स्नेह आशीर्वाद हमें उनके मत के रूप में मिलेगा कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है कांग्रेस पार्टी ने जो अपने घोषणा पत्र में वादे किए हैं हम पूरा करेंगे जहां अन्याय होगा वहां हम अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा हम साथ हैं और हमेशा रहेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल अनिल पवार पार्षद विनय भाबर गोपाल शर्मा जितेंद्र शाह मनोज शर्मा मौजूद थे।
