मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में नगर परिषद शाहपुर द्वारा शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से वाहन रैली निकाली गई।
