रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने झाबुआ गोपाल कॉलोनी कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होकर भाजपा प्रत्याशी के पति नागर सिंह चौहान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की नागर सिंह चौहान अपराधी प्रर्वती के इंसान हैं उनके पूरे परिवार पर अनेक अपराध दर्ज है और सभी अपराधो की फहरिस्त (सूची) हमारे पास है हनुमान मंदिर हत्याकांड का भी जिक्र डॉ विक्रांत भूरिया द्वारा किया गया ओर कहा गया के भाजपा एसे ही अपराधी प्रर्वती के लोगों को संरक्षण देती हैं।
सभी माफिया इनके साथ है विधायक डॉ विक्रांत भूरिया को भी डराने की कोशिश की गई लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं। ये शिक्षा में फेल, सुरक्षा में फेल, रोजगार में फेल, अधिकार एवं न्याय में भी फेल।

साथ ही डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा की नागर सिंह चौहान वन मंत्री हैं और पूरा वन मंडल का महकमा झाबुआ रतलाम अलीराजपुर में चुनाव के समय क्या कर रहा है वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों वंरक्षकों एवं वन समितियां सहीत अन्य शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारीयों के माध्यम से निष्पक्ष चुनाव प्रभावित करने की संभावना है इसलिए हमने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है।
डॉ विक्रांत भूरिया भी सर्जन है इनका इलाज करना अच्छी तरह से जानता है। इस तरह के अनेक आरोप लगाये गये साथ ही कहा के अगर नागर सिंह चौहान अपराधी नहीं हैं तो जनता के सामने सिद्ध करके दिखाएं। डॉ विक्रांत भूरिया ने पत्रकारों को पूरी सूची दी है।
