पेटलावद में 75 ट्रैक्टर के साथ विशाल रैली निकाल कर मतदाताओं को किया गया जागरुक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद में 75 ट्रैक्टर के साथ विशाल रैली निकाल कर मतदाताओं को किया गया जागरुक | New India Times

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल श्री जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में पेटलावद में एक विशाल ट्रैक्टर रैली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल राठौर के नेतृत्व में निकाली गई।मतदाता जागरूकता के लिए की गई इस अनूठी पहल ट्रैक्टर रैली को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पेटलावद में 75 ट्रैक्टर के साथ विशाल रैली निकाल कर मतदाताओं को किया गया जागरुक | New India Times

लगभग 1 किलोमीटर लंबी इस ट्रैक्टर रैली में विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्र के लगभग 75 ट्रैक्टर अपनी साज सज्जा एवं मतदाता जागरूकता संबंधी फ्लैक्स बैनर के साथ सम्मिलित हुए।
ट्रैक्टर रैली में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी पंचायतों के कर्मचारी ट्रैक्टर रैली के साथ मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नारे लगाते हुए नजर आए। ट्रैक्टर रैली शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी श्रद्धांजलि चौक होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। जहां एसडीएम के नेतृत्व में सीईओ जनपद राजेश दीक्षित द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों तथा ट्रैक्टर चालक कृषकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। अंत में एसडीएम पेटलावद द्वारा सभी ट्रैक्टर चालकों/ कृषकों का आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article