भाजपा नेता को अपने नाबालिग बेटे से वोट डलवाना पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240509-WA0005.mp4

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग होने के बाद भोपाल ज़िले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हुआ जिसमें एक नाबालिग बच्चा वोट डालते हुए नज़र आ रहा है। इस वीडियो को कांग्रेसी नेता पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया X पर अपलोड करते हुए लिखा कि भाजपा ने चुनाव आयोग को बच्चों का खिलवाड़ बना दिया है। भोपाल में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने नाबालिग बेटे से डलवाया वोट। वोट डालते वक्त का विनय मेहर ने वीडियो भी बनाया। वीडियो फेसबुक पर विनय मेहर ने किया पोस्ट। कोई कार्रवाई होगी?

भाजपा नेता को अपने नाबालिग बेटे से वोट डलवाना पड़ा भारी, दर्ज हुई एफआईआर | New India Times

इस ट्वीट के सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सम्बंधित घटनाक्रम को संज्ञान लेते हुए बैरसिया म.के. क्र. 71 खितवास पीठासीन अधिकारी श्री संदीप सैनी भेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और संबन्धित व्यक्ति विनय मेहर पर एफआईआर दर्ज करवाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version