प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धार से भाजपा प्रत्याशी और झाबुआ रतलाम सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (म.प्र.), NIT:

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धार से भाजपा प्रत्याशी और झाबुआ रतलाम सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित | New India Times

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज धार पहुंचे जहां उन्होंने धार से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री ठाकुर और झाबुआ रतलाम सीट से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने पूरे उद्बोधन में आरक्षण के नाम पर कांग्रेस की नीतियों को आड़े हाथों लिया और मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर कांग्रेस पर जमकर प्रहार किये। उन्होंने इस बार जनता से अपील करते हुए कांग्रेस का पूरी तरह सफाया करने की मांग की। नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर धार, झबुआ, अलीराजपुर जिले से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे जिनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुचने पर तीर कमान और बाग प्रिंट की जैकेट भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धार से भाजपा प्रत्याशी और झाबुआ रतलाम सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित | New India Times

वहीं नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण आदिवासी बोली में शुरू किया और उपस्थित लोगों के हालचाल पूछ माँ नर्मदा, भारत माता और बालीपुर धाम के जयकारे लगवाए। अपने उद्बोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को तीन बातें लिखकर देने की चुनौती दी थी मैंने, उनसे पूछा था कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं दोगे, ST, sc, obc का आरक्षण कभी नहीं छीनोगे और obc आरक्षण के नाम पर मुस्लिमों को आरक्षण नहीं दोगे लेकिन कांग्रेस ने मुंह पर ताला लगा के बैठ गई है, ये चुप्पी बड़ी खतरनाक है। मैंने कांग्रेस का Xray निकाला है ये हर कहीं वोट बैंक ढूंढते हैं है, Indi गठबंधन के 1 नेता जो जानवरों का चारा खा जाते हैं जो जमानत पर आए हैं उन्होंने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए पूरा के पूरा आरक्षण मिलना चाहिए, इसका मतलब क्या हुआ कि जितना आरक्षण st, sc, obc को मिला है ये पूरा के पूरा छीनकर मुसलमानों को देना चाहते हैं, साथ ही नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे इस चुनाव में 400 सीट किस काम के लिए मांग रहे हैं, पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब की धरती महू मेरे लिए पूजास्थली है, सभी लोग घर घर जाएंगे और सभी को, हर बुजुर्ग, हर दादा दादी को मेरा राम राम बोलेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article