ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट शहर में महेश गणगने के जन्म दिवस पर कांग्रेस के सय्यद हैदर अली ने अपने सहयोगियों के साथ अकोट ग्रामीण रुग्णालय में मरीजों को फल फ्रूट बाट कर जन्म दिवस मनाया। यह कार्यक्रम सैय्यद हैदर अली द्वारा डॉ अभय पाटील के मार्गदर्शन में लिया गया साथ ही कार्यकर्ता साहिर पठान आवेस शेख साऊद पठान अब्दुल आशपाक सैय्यद सोनू सहित अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे, बतादें की सैयद हैदर अली पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं और कांग्रेस पार्टी का कार्य बा खूबी करते हैं साथ ही सामाजिक कार्यों से अकोट शहर में काफी चर्चित नाम हैदर अली का ही सूत्रों द्वारा सुनाई देता है।
