गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

किशोर न्यायबोर्ड में चलने वाले बालकों के मामलों में न्यायदान की प्रक्रिया प्रभावी एवं त्वरित हो तथा बालकों का सर्वोत्तम हित सुनिश्चित किया जा सके। इसी उद्देश्य से म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पी सी गुप्ता के निर्देशानुसार किशोर न्यायबोर्ड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर द्वारा नियुक्त किये गये पैनल लॉयर्स का एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री आशीष दवंडे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर द्वारा राष्ट्रीय एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं तथा विधिक सहायता प्रकरणों में किशोर न्यायबोर्ड में कार्य करने वाले पैनल लॉयर्स के कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में प्रशिक्षण दिया।

प्रिसींपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती रुपाली उईके ने किशोर न्याय बालकों का (देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, के प्रावधानों एवं किशोर न्याय आदर्श नियम, 2016 के बारे में पैनल लॉयर्स को विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड में कार्यरत पैनल अधिवक्ता मुख्य रूप से ऑनलाइन उपस्थित रहे।
