शांति जाप करते हुए नन्ही मिष्टी ने मनाया अपना जन्मदिन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

शांति जाप करते हुए नन्ही मिष्टी ने मनाया अपना जन्मदिन | New India Times

बच्चों में संस्कार जन्म से आते हैं, परिवार से मिलते हैं, तो कुछ पूर्व जन्म के अच्छे कर्मों की वजह से पैदाइशी होते हैं। तभी बच्चों में मानव सेवा व सकल विश्व मैत्री के गुण आ जाते हैं। थांदला स्वाध्यायी पायल नाहर की लाड़ली बेटी को संस्कार विरासत में ही मिली तभी उसमें विश्व में शांति स्थापित हो ऐसी भावना ने जन्म लिया जिसकी आज आवश्यकता भी है।

पायल सुमित चौपड़ा की लाड़ली बिटिया स्वाध्यायी पवन नाहर की भांजी तोषानी चोपड़ा (मिष्टी) ने अपना 9 वाँ जन्मदिन शांति जाप का आह्वान करते हुए मनाया। उसकी भावना को मूर्त रूप देते हुए सकल जैन श्री संघ ने ओम शांति जिने‌श्वर शांति करो -सभी जीवों को सुखी करो के लयबद्ध जाप करते हुए मनाया।

इस दौरान संघ अध्यक्ष पुष्पा घोड़ावत व पूर्व अध्यक्ष सुधा शाहजी सहित सभी ने मिष्टी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। वही मिष्टी ने अपना जन्मदिन यादगार बनाते हुए यहाँ विराजित साध्वी पूज्या श्री निखिलशीलाजी म.सा. आदि ठाणा से सप्त कुव्यसन के आजीवन प्रत्याख्यान ग्रहण किये। उसके जन्मदिन पर नन्ही बहन क्विना चोपड़ा व मासी बरखा रानी नाहर ने सभी को प्रभावना वितरित कर धर्म लाभ लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article