वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर के जाने माने मूसाराम महिन्द्रा कंपनी के डीलर की साख यूनिवर्सल सैम्पो के कर्मचारी खराब करने में जुटे हैं। यूनीवर्सल सैम्पो ने महिन्द्रा कंपनी से अनुबंध कर महिन्द्रा कंपनी के डीलर के माध्यम से धौरहरा कस्बा निवासी उमेर अहमद की बेलोरो कार का जीरो डब बीमा किया। उमेर अहमद की बेलोरो करीब ढेड़ माह पहले घर से कुछ दूरी पर अचानक सामने आए बच्चों को बचाने के चक्कर में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना महिन्द्रा कंपनी के डीलर मूसा राम महिन्द्रा को दी गई। और गाड़ी लखीमपुर महिन्द्रा कंपनी के वर्कशॉप में खडी़ कर दी गई।
शुरु हुआ बीमा कंपनी यूनीर्सल सैम्पो के कर्मचारियों का खेल
कम्पनी का सर्वेयर उमेर अहमद के घर एक माह पहले पहुंचकर लोगों से बयान दर्ज किए। इस दौरान उमेर अहमद से क्लेम जल्द दिलाने के नाम पर 15 हजार रुपये की सुविधा शुल्क की मांग किया हालांकि परेशान उपभोक्ता ने उस सर्वेयर को 7 हजार रुपये दे दिए। पर पूरा रूपये न मिलने की स्थिति में सर्वेयर ने वाणिज्यिक रिपोर्ट लगाकर क्लेम नो क्लेम करवा दिया। परेशान उपभोक्ता अब महिन्द्रा कंपनी के डीलर से लेकर बीमा कंपनी के अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है पर अभी तक उसका समाधान नहीं हो पा रहा। जबकि मूसाराम महिन्द्रा कंपनी के कर्मचारी अपना पल्ला झाड़ते हुए बीमा कंपनी का दोष दे रहे हैं। ऐसे बीमा कंपनी के कर्मचारियों की वजह से महिन्द्रा कंपनी की साख को बट्टा लग रहा है।
ग्राहक बताते हैं महिन्द्रा कंपनी ऐसी बीमा कंपनी से अनुबंध कर खुद को डुबो रही है। पीड़ित उपभोक्ता उमेर अहमद ने बताया कि हम तो महिन्द्रा कंपनी से बीमा कराए थे। गाड़ी का प्रयोग भी निजी तौर पर करते हैं। बीमा कंपनी का सर्वेयर गलत रिपोर्ट लगाकर परेशान कर रहा है। यदि न्याय नहीं मिलता है तो माननीय न्यायालय का सहारा लेगें वही मूसाराम महिन्द्रा कंपनी के वर्कशॉप मैनेजर संदीप कुमार के बताया गलती बीमा कंपनी की है हम लोग बात करके निराकरण कराएंगे।
