रोटरी क्लब अपना मेघनगर चला रहा है मतदाता जागरूकता अभियान, 13 मई को वोट डालने के लिए कर रहा है अपील | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना मेघनगर चला रहा है मतदाता जागरूकता अभियान, 13 मई को वोट डालने के लिए कर रहा है अपील | New India Times

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सेवा के क्षेत्र में सबसे आगे रहने वाली संस्था रोटरी क्लब अपना मेघनगर ने मतदाता जागरूकता अभियान को 2 अप्रैल से चला रहा है जिसको लेकर नगर में मशाल जुलुस का आयोजन किया गया लगभग एक महीने से चलाए जा रहे इस अभियान में मतदाता जागरूकता के लिए 2000 टेबल स्टीकर एवं 110 तीन रंगों वाली इलेक्शन कमीशन व रोटरी के लोगों वाली केप वितरण की गई।

रोटरी क्लब अपना मेघनगर चला रहा है मतदाता जागरूकता अभियान, 13 मई को वोट डालने के लिए कर रहा है अपील | New India Times

रोटरी क्लब द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान का श्री गणेश पिछले दिनों जिला कलेक्टर  नेहा मीना के द्वारा किया गया एवं टेबल स्टिकर का विमोचन भी किया गया।

झाबुआ कलेक्टर कार्यालय के सभी शासकीय कार्यालयों में वितरण किये उसके पश्चात 3000 मतदाता जागरूकता के लिए बेंच एवं 3000 मोबाइल स्टीकर वितरण के साथ दिनांक 30 अप्रैल को सभी रोटेरियन साथी एवं आर सी सी के सदस्यों के साथ मशाल रैली मेघनगर दशहरा मैदान से प्रारंभ की गई जो नगर के मुख्य मार्गों एवं स्थानीय बस स्टैंड पर दीपक की रागोली बनाई गई जिसमें लिखा गया हम करेंगे मतदान स्थानीय बस स्टैंड पर रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपिल की गई।

इस अवसर पर उपस्थित रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा, सचिव श्रीमती माया शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी, आर सी सी की महिला सदस्य श्रीमती पुष्पा पंचाल, श्रीमती कलावती पांचाल, श्रीमती गिरजा पांचाल, निर्मला पांचाल, रोटरी सदस्य महेंद्र सोलंकी, कांतिलाल नीमा, दीपक व्यास, कयूम खान, डॉक्टर किशोर नायक, कमलेश गरवाल,मांगीलाल नायक, भरत भाई मिस्त्री जयेश झामर, संजय बडोला, गोविंद पांचाल, आदी  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article