अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा विधानसभा क्षेत्र के सभी एसएसटी एवं वीएसटी तथा एफएसटी टीम के साथ उपजिलाधिकारी इटवा राहुल सिंह ने तहसील सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। विधानसभा क्षेत्र इटवा में प्रवेश करने वाले रास्तों पर कुल तीन चेक पोस्ट बनाया गया है। जिसमें पुलिस चौकी बिस्कोहर तथा करहिया पुल एवं सेमरी शामिल है। चेक करने के समय निर्धारित किया जा चुका है।
वीडियो ग्राफी (टीम वीएस टी) के लोग फुल टाइम रिकार्ड करेंगे। कैमरा अभी चेक करा लें। कैमरा ठीक स्थिति में रहना चाहिए। बिना रुके, बिना थके, बिना डरे नियमों को लागू करना है। ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई होने पर ग्रुप पर समस्या ज़रूर लिखें।
इस बैठक में तहसीलदार रवि कुमार, नायब तहसीलदार अमित सिंह एवं आपूर्त निरीक्षक मुकेश कुमार के अलावा एसएसटी एवं वीएसटी तथा एफएसटी टीम के लोग उपस्थित रहे।
