यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर वक्फ बोर्ड कमेटी के जिला अध्यक्ष मुन्ना फैयाज खान मौके पर पहुंच कर बताया कि मित्तल कॉलोनी में भूमि में चल रहे भूमाफियाओं द्वारा वक्फ बोर्ड की भूमि पर स्थित वर्षों पुराने मजार को क्षतिग्रस्त कर आसपास की जगह पर खुदाई कर प्लाटिंग की जा रही है जिसमें मुस्लिम समाज के पूर्वजों की काफी कब्रें निकली है जिनको भू माफिया द्वारा मिट्टी डालकर दबा दिया गया उक्त जमीन वक्फ बोर्ड धौलपुर राजस्थान में इंद्राज है इसलिए आज वक्फ बोर्ड कमेटी धौलपुर के द्वारा जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को सौंपा ज्ञापन भूमाफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अवैध निर्माण कार्य को रोके जाने के लिए ज्ञापन दिया और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
इस मौके पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मुन्ना फैयाज खान हाजी अजमेरी उस्मानी हबीब खान सिद्दीकी मास्टर सफदर खान एडवोकेट मजीद खान एडवोकेट हाजी कल्लू खान फारूक खान आसिफ उस्मानी मौजूद रहे।
