मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज वेल हॉस्पिटल,बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत भवन बोरसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में किया गया। शिविर में 90 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ (एम डी मेडिसिन) डॉ. प्रवीण बोर्डे, न्यूरो एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा उचित परामर्श दिया गया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजो का नि:शुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। शिविर के सफल आयोजन में आयोजनकर्ता श्री अंतर सिंह बारेला का विशेष योगदान रहा।
