हज यात्रा के लिए तीसरी किस्त जमा करने की लास्ट तारीख 4 मई तक बढ़ी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर  (मप्र), NIT:

हज यात्रा के लिए तीसरी किस्त जमा करने की लास्ट तारीख 4 मई तक बढ़ी | New India Times

इन्दौर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस साल की हज यात्रा के लिए जाने वालों के लिए तीसरी किस्त जमा करने के लिए लास्ट तारीख 4 मई तक बढ़ा दी है।

इंदौर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष राशिद शेख़ ने बताया पिछले नोटिफिकेशन के मुताबिक तीसरी किस्त की राशि का भुगतान पिछले शनिवार तक पूरा किया जाना था। देश में 2635 लोगों ने भुगतान नहीं किया है। इस समस्या के कारण भुगतान करने की समयावधि बढ़ा दी गई थी। इंदौर जिला हज कमेटी के अध्यक्ष राशिद शेख ने बताया की प्रदेश से इस बार हज यात्रा करने जा रहे जिन लोगों ने दो किस्त जमा कर दी है। उनको अब तीसरी किस्त जमा करना है, वे जल्द से जल्द तीसरी किस्त जमा करें। जिसमें इंदौर से जाने वाले हजयात्रियों को 1,19,400 रुपये जमा करेंगे। वहीं भोपाल से जाने वालों को 1,35,350 रुपये, और मुंबई से हज यात्रा पर जाने वालों को 69,350 रुपये जमा करना होगा।

यह राशि हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई के भारतीय स्टेट बैंक और यूनियन बैंक आफ इंडिया के खाते में पे-इन-स्लिप के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट पर भी किस्त ऑनलाइन जमा की जा सकती है। किस्त की रसीद अति शीघ्र उत राज्य हज समिति में जमा करें।
हज कमेटी के जिलाध्यक्ष राशिद शेख ने बताया हज पर जाने वालों को टीके भी लगाए जायेंगे और हज तरबियत कैम्प भी आयोजित किये जायेंगे। सेंट्रल हज कमेटी के शेड्यूल के हिसाब से 9 मई से प्रदेश के हज यात्रियों की फ्लाइट शुरू होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version