प्रत्येक मतदाता अपने स्वविवेक से निर्णय लेकर उत्कृष्ट प्रत्याशी का चयन कर मतदान करें: ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रत्येक मतदाता अपने स्वविवेक से निर्णय लेकर उत्कृष्ट प्रत्याशी का चयन कर मतदान करें: ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन | New India Times

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन में एवं जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन आम चुनाव मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान परिसर में उपस्थित मतदाता गणों को ब्रांड एंबेसेडर श्री महेंद्र जैन द्वारा मतदान की शपथ दिलाई गई। श्री जैन ने उपस्थित मतदातागणों से यह निवेदन किया कि एक एक मत का महत्व है और इस महत्व को समझते हुए प्रत्येक मतदाता को अपने निकटतम मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्य करना है।

मतदातागणों से विनम्र अनुरोध है कि आप अपने स्वविवेक से निर्णय लेकर उत्कृष्ठ प्रत्याशी का चयन कर मतदान करें। जिससे एक सशक्त मज़बूत स्थाई सरकार का गठन हो सके। हर मतदाता के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि उसके द्वारा किए गए मतदान से सरकार का गठन होता है और वही सरकार इस देश को चलाती है। यह प्रत्येक मतदाता के लिए बड़े गर्व की बात है। आओ हम सभी मिलकर 13 मई 2024 को सूरज की पहली किरण के साथ अपने घरों से निकलकर अपने निकटतम मतदान केंद्र पर जाकर अपना मतदान अवश्य करें।

उक्त अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ किरण सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक महावीर सिंह राय, निर्देशक (आरसेटी) गोपाल कृष्ण गोखले, वरिष्ठ संकाय श्रीमती क्षमादास, संकाय भारत मोर्य, कार्यालय सहायक श्री गौरव ठाकुर के साथ-साथ बड़ी संख्या में मतदातागण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version