अतिश दीपंकर, पटना (बिहार) NIT;
बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल के रानी दियारा क्षेत्र के कक्कू यादव की पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की पुष्टि कहलगांव डीएसपी रामानंद कुमार कौशल ने कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कक्कू यादव का लोडेड ट्रेक्टर जा रहा था कि बीच रास्ते में बटेश्वर के पास पंचर हो गया। कक्कू को जानकारी मिली तो वह ट्रैक्टर ठीक कराने के लिए निकल पड़े। रास्ते में पहले से घात लगाए गजाधर मंडल सहित 3 अन्य अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
कहा जा रहा है कि एक गोली कनपटी में और एक गोली पैर में मारी गई साथ ही गडासे से भी पैर में मारा गया।कहा जा रहा है कि, गजाधर मंडल एवं अन्य लोगों को कक्कू ने ही पकड़वाया था। कहा यह भी जा रहा है कि, गजाधर अपराधी किस्म का आदमी है। सूत्रों के अनुसार मौके पर मौजूद ट्रैक्टर में मजदूरो ने अपराधी की पहचान कर पुलिस के समक्ष बता दी है।
मृतक के पिता सीताराम यादव ने ठाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कहलगांव डीएसपी रामानंद कुमार कौशल ने मंगलवार की रात बताया कि लाश को पोस्ट मार्टम के लिऐ रवाना किया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
