जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT;
पुलिस अधीक्षक ने मतदान की एक रात पूर्व पुलिस के साथ फलैगमार्च कर लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा की। यह मार्च करीब 1 किलोमीटर की दुरी तय कर प्रताप टाकीज से शुरू होकर हरदा के घंटाघर चौक पर समापन हुआ। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पुलिस ड्यूटी पर तैनात एवं परिवार वाले 7 तारिख से पहले वोट कर सकते हैं।
पुलिस अपना कार्य अच्छा कर रही है एवं चुनाव पर सभी जगह अपनी व्यवस्था बनाए रखा है। पुलिस पूरी निष्ठा से कार्य कर रही एवं चुनाव के समय मतदाता के अलावा अन्य व्यक्ति को अंदर आने न दिया जायेगा। किसी को कानून हाथ में लेने नहीं दी जाएगी। हरदा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने कहा कि सभी अपना कार्य कर नगरपालिका चुनाव के अवसर पर पूरी निष्ठा से कार्य करें। फ्लैगमार्च के समापन के बाद आर आईं राघवेंद्र भार्गव ने भारत माता ज़िंदाबाद के नारे लगाये।
