बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में साइबर सेल ने पिछले 06 माह की अवधि के अंदर गुम हुए करीबन 08 लाख रूपये की कीमत के 51 मोबाइल ट्रेस करके लौटाए उनके मालिकों को | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में साइबर सेल ने पिछले 06 माह की अवधि के अंदर गुम हुए करीबन 08 लाख रूपये की कीमत के 51 मोबाइल ट्रेस करके लौटाए उनके मालिकों को | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में जिला साइबर सेल अपराधियों तक पहुंचने में तकनीकी सहायता देने के साथ-साथ गुम मोबाइलों को ट्रेस करने का कार्य भी कर रही है। साइबर सेल ने पिछले 06 माह की अवधि के दौरान गुम हुए करीबन 08 लाख कीमत के 51 मोबाइलों को ट्रेस किया है। ट्रेस किए गए मोबाइल उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा लौटाए जा रहे है। ट्रेस किए गए मोबाइलों में ₹10,000 से लेकर ₹30,000 तक के महंगे एंड्रॉयड मोबाइल शामिल हैं।

ट्रेस किए गए कई मोबाइल पढ़ाई करने वाले छात्रों के है। वर्तमान समय में मोबाइल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, ऑनलाइन खरीददारी से लेकर पेमेंट अथवा बैंकिंग संबंधी सभी कार्य मोबाइल द्वारा किए जा रहे हैं। मोबाइल गुम होने पर आर्थिक नुकसान होने के साथ साथ कई परेशानियां खड़ी हो जाती है। मोबाइल गुम की शिकायत मिलने पर सायबर सेल तत्काल अलर्ट होकर मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगाती है। लगातार फॉलोअप करने के परिणाम स्वरूप सायबर सेल को यह सफलता मिली है। मोबाइल फोन को ट्रेस करने में सायबर सेल बुरहानपुर के आरक्षक दुर्गेश पटेल, आर. सत्यपाल बोपचे, आर. ललित चौहान, आर. शक्ति सिंह तोमर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version