रेलयात्री अब मोबाइल एप से किसी भी स्टेशन का ले सकेंगे अनारक्षित टिकट, बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध हुआ खत्म | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रेलयात्री अब मोबाइल एप से किसी भी स्टेशन का ले सकेंगे अनारक्षित टिकट, बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध हुआ खत्म | New India Times

यात्रियों की सुविधा के मद्देनज़र यूटीएस ऑन मोबाइल एप में यात्रा टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट के लिए बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इससे अब रेल उपयोगकर्ता घर बैठे ही भारतीय रेल के किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं जबकि जियो फेंसिंग की आंतरिक सीमा अपरिवर्तित रहेगी अर्थात केवल स्टेशन परिसर के बाहर से ही टिकट बुकिंग की अनुमति रहेगी।

विदित हो कि वर्तमान में यह बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध 50 किमी का था अर्थात कोई भी यात्री अपने मोबाइल की लोकेशन से 50 किमी के दायरे में स्थित स्टेशन से यात्रा हेतु अनारक्षित टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकता था परंतु अब यह प्रतिबंध हटा दिया गया है।

अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु भारतीय रेल द्वारा इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्ट फोन के जरिए अनारक्षित टिकट बुकिंग (UTS Ticket) की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस सुविधा से रेल यात्री अनारक्षित टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगने से बच सकते हैं और वे अपने मोबाइल से आसानीपूर्वक अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version