सी.एम. राइज विद्यालय तिरला का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा श्रेष्ठ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

सी.एम. राइज विद्यालय तिरला का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा श्रेष्ठ | New India Times

धार जिले के सी.एम. राइज विद्यालय तिरला का बोर्ड कक्षाओं का परिणाम आशाजनक रहा। इस वर्ष कक्षा 10 वीं में 45 छात्राओं में से 36 प्रथम श्रेणी तथा 07 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हो कर परिणाम 96 प्रतिशत रहा। वही कक्षा 12 वीं में विज्ञान एवं कामर्स का परिणाम  शत-प्रतिशत होकर 28 छात्र प्रथम स्थान तथा 05 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा।

सी.एम. राइज विद्यालय तिरला का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा श्रेष्ठ | New India Times

कक्षा 10वीं में कु. प्रिंका वर्मा ने 84% तथा कक्षा 12वी में कु.रचना एवं श्रवण 85.6% अंक प्राप्त कर संस्था में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा ने जानकारी देते कहा कि उत्कृष्ट परिणाम हेतु समस्त स्टॉफ एवं सफल हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं आने वाले सत्र में विद्यार्थीयों को और भी सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version