प्रधानमंत्री ने शहीदों की नगरी शाहजहांपुर को नमन कर शुरू किया अपना संबोधन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री ने शहीदों की नगरी शाहजहांपुर को नमन कर शुरू किया अपना संबोधन | New India Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर आदि नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों की नगरी शाहजहांपुर को नमन किया साथ ही अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अमर शहीद अशफाक उल्ला खान, अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह को नमन करते हुए अपने संबोधन में सपा व भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

मोदी ने अपने भाषण में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे वार किए, मोदी ने पूरे भाषण में मायावती का नाम नहीं लिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक मॉडल लाना चाह रही है।

एस,सी एस,टी ओ,बी,सी को जो 27 परसेंट कोटा मिला हुआ है इस 27 परसेंट कोटे में से मुसलमान की सभी जातियों को आरक्षण दे दिया है।

ओबीसी का लूट लिया रातों-रात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विकास कार्यों की भी चर्चा की और मंच से लोकसभा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर और ददरौल विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी अरविंद सिंह को भारी मतों से जीतने के लिए जनता से अपील की।

मंच पर भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा, विधायक चेतराम, विधायक सलोन कुशवाहा, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, जिला अध्यक्ष के सी मिश्रा, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version