नाबालिग रेप व हत्या का आरोपी गिरफ्तार, नशा व सेक्स का आदी है आरोपी | New India Times

श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT; ​नाबालिग रेप व हत्या का आरोपी गिरफ्तार, नशा व सेक्स का आदी है आरोपी | New India Times

देवास जिला के काँटाफोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्द्रेल के एक खेत में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ में रेप और फिर उसकी हत्या करने वाले दरिन्दे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम लगातार आरोपी को तलाश कर रही थी। 

पुलिस ने आरोपी लोकेश पिता जगन्नाथ बारवाल उम्र 28 को गिरफ्तार कर लिया है। इसी दरिन्दे ने शुक्रवार की शाम खेत पर अपने पिता को चाय देने जा रही नाबालिग का पहले पीछा किया फिर उसके साथ कुकृत्य कर उसकी हत्या कर डाली। ग्रामीणों को नाबालिग की लाश रविवार की सुबह तुवर के खेत में मिली थी। इस रेप और हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था। पुलिस पर आरोपी को पकड़ने का जबरजस्त दबाव था। सोमवार को ही उज्जैन रेंज के आईजी वी मधुकुमार ने आरोपी को पकडवाने पर 25 हज़ार का इनाम भी रखा था। इधर मध्यप्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपये की सहायता राशी जारी की है।​नाबालिग रेप व हत्या का आरोपी गिरफ्तार, नशा व सेक्स का आदी है आरोपी | New India Times

कैसे किया था अपराध?

पुलिस अधीक्षक अंशुमान सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया की घटना होने के बाद एक युवक असामान्य हरकतें करते देखा गया था। जब पुलिस ने उसे पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह करना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने उससे सबूत सहित पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी लोकेश पिता जगन्नाथ बारवाल सुन्द्रेल का ही निवासी है और उसकी क्षेत्र में पहचान एक आवारा नशेडी और सेक्स के आदी के रूप में जानी जाती है। उसके कई महिलाओं से सम्बन्ध रहे हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया की घटना वाले दिन 3 नवम्बर शुक्रवार को उसने सुबह से ही शराब पी ली थी और शाम राठौर मोहल्ले से गुजर रहा था तभी उसे मृतिका नाबालिक नज़र आई। बातों बातों में उसने यह जान लिया की नाबालिग अकेली खेत जा रही है। हवस में अंधे आरोपी ने नाबालिग के साथ कुकर्म करने का प्लान बनाया और मृतिका के खेत जाने के रास्ते में पड़ने वाले एक खेत में जाकर बैठ गया। जब मृतिका वहां से गुजरी तो उसने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरजस्ती करते हुए उसके कपडे उतार दिए। मृतिका को चिल्लाते देख उसने उसके दुपट्टे को उसके मुह में बाँध दिया और सलवार से पैर बाँध दिए। उसके बाद उसने कुकर्म का प्रयास किया और नाबालिक को उसी अवस्था में छोड़ कर भाग गया। इसी दौरान बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई।

पुलिस के आसपास घूमता रहा आरोपी

पुलिस ने बताया की जब बच्ची की मौत की सूचना इलाके में फैली तो वह कार्यवाही के दौरान घटनास्थल पर ही घूमता रहा और पुलिस की कार्यवाही पर नज़र रखता रहा। लेकिन कानून के लम्बे हाथों से बच नहीं सका और इस वहशी दरिन्दे को आखिर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा ही दिया। मामले में अब पुलिस आरोपी का मेडिकल और फॉरेंसिक टेस्ट करवा कर कार्यवाही करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version