मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुस्लिम बालिकाओं की शिक्षा में यूनिक पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2023- 24 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में विशेष उपलब्धि हासिल की है। यहां की निम्नलिखित छात्राओं ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर शाला परिवार, माता-पिता व शहर के नाम को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर शाला के अध्यक्ष अलहाज सैय्यद फरीद सेठ, चेयर पर्सन श्रीमती आरिफा शिरीन सैय्यद व शाला परिवार की ओर से स्कूल की प्राचार्या और टीचिंग, नॉन टीचिंग स्टाफ उत्तीर्ण बच्चों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कक्षा 12वीं
अलीशा हुसैन 90.2%, हिना बानो 89.6%, हुमेरा शेख़ 88.8%, एंजिला बेगम 85.8%, समरीन शेख़ 83.2%.
कक्षा दसवीं
सादिया सदफ अंसारी 91%, बुशरा 89.2%, तहुरा फ़िरदौस 88.4%, तसनीम ज़ारा 87%, कुबा सदफ अंसारी 86%, उमेमा आशना 83%, फैज़ा फातिमा 82.6%, सना कौसर 81.4%, रिफत नाज़ 81.2%, सालेहा इशरत 80.8%, ज़ारा जबीन 80.6% , उमेरा अंजुम 80.2%.। छात्रा आलिशा हुसैन साबिर हुसैन की इस उपलब्धि पर डॉक्टर मेहमूद खान, डॉक्टर आसिम खान एवं समस्त परिवार जनों ने उसे बधाई और शुभकामनाएं दी है।
