अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

लोकसभा सीटों पर सभी चरणों के चुनाव अप्रैल व मई को होना है। एच एल पब्लिक सर्विस अध्यक्ष एवं नेशनल क्राइम करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ट्रस्ट चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस डेटाबेस में पंजीकृत आरटीआई कार्यकर्ता व स्वतंत्र पत्रकार श्री वी पी एस खुराना ने सभी देशवासियों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस लोकतंत्र के त्योहार में हमारा वोट हमारा भविष्य तय करता है और लोकतंत्र को मज़बूती हमारा मतदान ही दे सकता है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती सभी को मतदान का अधिकार है जिसका प्रयोग राष्ट्र हित के लिए ज़रूर करें।
इस बार चुनावी समर में वोटरों की चुप्पी ने राजनैतिक पंडितों का गणित बिगाड़ दिया है।
मथुरा में क्या देश में ऊंट किस करवट बैठेगा यह देश के वोटर तय करेंगे रोटी, कपड़ा, मकान, बिजली, सड़क पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अलावा नागरिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार का अंत, लोकतांत्रिक अधिकारों में बढ़ोत्तरी की चर्चा भी जरूरी है। सभी नागरिकों को देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना मतदान जरूर करना चाहिए।
