सूरत से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध विजयी, लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुला, 8 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, सूरत (गुजरात), NIT:

सूरत से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध विजयी, लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुला, 8 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस | New India Times

लोकसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुल गया है गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से सोमवार को BJP प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गए दरअसल यहां से कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द हो गया था उनके पर्चे में गवाहों के नाम और हस्ताक्षर में गड़बड़ी थी।
इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस समेत 10 प्रत्याशी चुनावी दंगल में मैदान में थे. रविवार को 7 निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. बीएसपी प्रत्याशी प्यारे लाल भारती ही बचे थे, जिन्होंने सोमवार को पर्चा वापस ले लिया इस तरह मुकेश दलाल निर्विरोध चुन लिए गए।

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने कहा हमारी लीगल टीम सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. कानूनी टीम इस बात पर विचार कर रही है की पहले हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाए या और फिर सीधे सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई जाए.
मुकेश निर्विरोध निर्वाचित होने वाले बीजेपी के पहले सांसद बने हैं वहीं गुजरात के चुनावी इतिहास में भी यह पहला मौका है,

जब कोई सांसद बिना चुनाव लड़े ही जीत गया हो

निर्विरोध चुने जाने पर मुकेश दलाल ने कहा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल का आभारी हूं. मैंने लोकतांत्रिक तरीके से जीत हासिल की है. मैं वास्तव में अपने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभारी हूं. विरोधियों के बारे में इतना ही कहूंगा कि चीजें उनकी उम्मीदों के मुताबिक होती हैं तो उन्हें अच्छा लगता है उम्मीदों के विपरीत काम होने पर उन्हें लोकतंत्र की हत्या नजर आने लगती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article