कुएं में ब्लास्ट के लिए खोद रहे गड्ढे के दौरान हुआ डायनामाइट ब्लास्ट, चार लोग गंभीर रूप से घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कुएं में ब्लास्ट के लिए खोद रहे गड्ढे के दौरान हुआ डायनामाइट ब्लास्ट, चार लोग गंभीर रूप से घायल | New India Times

ग्राम देगुवां में कुएं में ब्लास्ट के लिए खोद रहे गड्ढे के दौरान डायनामाइट ब्लास्ट हो गया जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसमें तीन मज़दूर और एक खेत मालिक का लड़का शामिल है।जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देगुवा में खेत मालिक शिवकुमार कुमार टेनगुरिया के खेत में बने कुएं में गहराई बढ़ाने के लिए डायनामाइट ब्लास्ट करने के लिए गड्ढे किए जा रहे थे इसी दौरान एक अचानक डायनामाइट ब्लास्ट हो गया।

जिसमें कुएं के अंदर काम कर रहे तीन मज़दूर कमलेश गौड़ निवासी चोरघबई, हुकुम गौड़ निवासी, चोरघबईएवं राहुल पटेल डोंगरसलैया, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं कुएं के ऊपर खेत मालक का लड़का अभिषेक टेनगुरिया सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसमें तीन मजदूरों को बीएमसी रेफर किया गया है। वहीं अभिषेक को जबलपुर रेफर किया गया है। एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है और ब्लास्टिंग कंप्रेसर मशीन को जप्त कर लिया है और पुलिस थाना महाराजपुर मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article