जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

डीसीपी ट्रैफिक श्री संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज रंग महल से लेकर रोशनपुरा तक के सारे अतिक्रमण हटाए गए। उक्त कार्यवाही में सूबेदार जितेंद्र अटरिया, उप निरीक्षक परिहार एवं नगर निगम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई।

अवैध रूप से लगी हुई रसवंतिया हटाई गई एवं 10 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही नगर निगम द्वारा 31,000/- का स्पॉट फाइन लगाया गया।
