22 अप्रैल को श्रीमती माधुरी भारद्वाज की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाएगा रक्तदान शिविर | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

22 अप्रैल को श्रीमती माधुरी भारद्वाज की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाएगा रक्तदान शिविर | New India Times

मथुरा बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने लाइफ केयर ब्लड बैंक के सहयोग से 22/04/2024 को सुबह 9:00 बजे से बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा स्वर्गीय श्रीमती माधुरी भारद्वाज की चतुर्थ पुण्यतिथि पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया युवा करेंगे अपना रक्त देश के नाम, हमारी समिति राष्ट्रीय पर्वों के साथ समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजित करती रही है 14 सालों में अब 6269 तक जरूरतमंद लोगों को  रक्तवीरों के दिए गए रक्त से मदद कर चुके हैं इस शिविर का संयोजक महासचिव भागवताचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री को बनाया गया।

शिविर के संयोजक भागवत आचार्य प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत शास्त्री ने कहा धर्मपत्नी स्वर्गीय माधुरी भारद्वाज की स्मृति में रक्तदान शिविर पिछले 4 वर्षों से किया इस रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को हमेशा से ही रक्त से मदद की जाती है। महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा इस रक्तदान शिविर में महिला बड़ी संख्या में रक्तदान शिविर में रक्तदान करेंगी। लाइफ केयर ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने बताया शिविर में प्रत्येक रक्तदाता प्रशस्ति पत्र के साथ दिया जाएगा सुरक्षा के लिए हेलमेट दिया जाएगा, श्रेष्ठ लाइब्रेरी के निर्देशक व शिविर के संयोजक दीपक शर्मा ने कहा हमारी लाइब्रेरी सामाजिक कार्यों में अग्रिम भूमिका में रहती है इसलिए देश के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत  विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी युवाओं के अधिक से अधिक रक्तदान की अपील की है।                                                                                                       

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version