अमानगंज में भाजपा के रोड शो में बी.डी. शर्मा सहित कई भाजपा के नेता हुए शामिल | New India TimesOplus_131072

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज में भाजपा के रोड शो में बी.डी. शर्मा सहित कई भाजपा के नेता हुए शामिल | New India Times

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा पन्ना जिले के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में जनसंपर्क एवं संवाद किया और भाजपा को वोट देने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अमानगंज में रोड शो कर श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को मतदान करने की अपील की। रोड शो का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़ने का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ग्राम महदवां, कटकहा, टौरह, बरशोभा, हरद्वाही, गुनौर, बिलघाड़ी, गौरा, बराछ व अन्य गांवों में प्रचार रथ से जनसंपर्क कर संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगाए। कई स्थानों पर प्रचार रथ पर जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी श्री योगेश ताम्रकार, लोकसभा संयोजक श्री सदानंद गौतम, विधायक श्री राजेश वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीं मती सारिका खटीक, मंडल अध्यक्ष श्री प्रशांत चतुर्वेदी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष श्री सुशील त्रिपाठी जी सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version