विश्व धरोहर दिवस पर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा  स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विश्व धरोहर दिवस पर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा  स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

खुशी की बात है कि नगर निगम बुरहानपुर द्वारा पूर्व परंपरा अनुसार विश्व धरोहर दिवस पर सरकारी कार्यक्रम आयोजित करता है। वही दुःख की बात यह है कि नगर निगम जहां विश्व धरोहर नेहरे खेरे जारिया (कुंडी भंडारा) के संरक्षण में लगा हुआ है, लेकिन राजपुरा गेट के बाहर की ऐतिहासिक परकोटे की ऐतिहासिक दीवार को बेदर्दी के साथ तोड़ दिया गया। जिस पर समाचार पत्रों के माध्यम से और जागरूक नागरिकों और प्रतिनिधि द्वारा आवाज़ भी उठाई गई, कलेक्टर बुरहानपुर को रिप्रेजेंटेशन दिया गया, लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारियों को जूं तक नहीं रेंगी। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देशन में गुरुवार विश्व धरोहर दिवस पर बुरहानपुर शहर के ऐतिहासिक धरोहर शाही किले पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान आमजनों में मतदान के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु जिले के नगर निगम शहरी क्षेत्रों में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन को मनाने का लक्ष्य सिर्फ यह है कि दुनियाभर में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाई जाए।  इस दिन दुनियाभर के लोग ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों की यात्रा करके, सम्मेलन आयोजित करके, राउंड टेबल और समाचार पत्रों में लेखों के जरिये लोगों तक अपना जागरूकता संदेश पहुंचाते हैं। हमारे बुरहानपुर शहर में नेहरे खेरे जारिया (कुंडी भंडारा) भी ऐसी धरोहर है जो की विश्व की यूनेस्को में शामिल की गई  है।यूनेस्को किसी स्मारक या स्थल को धरोहर घोषित करता है तो वह विश्व में मशहूर हो जाती हैं।

डॉ एस एम तारिक ने बताया कि खंडवा से 70 किमी की दूरी पर दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन पर, ताप्ती नदी के किनारे यह तारीखी शहर मौजूद है।इस शहर का नाम शेख़ बुरहान-उद्दीन के नाम पर पड़ा था यह देश के चंद इकलौते ऐसे शहर में शुमार है, जहां एक नहीं बल्कि कई-कई ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं। जो विश्व धरोहरों में गिनी जाती है। कमरुद्दीन फलक ने बताया कि हमारे बुरहानपुर में जो धरोहरें हैं, वह समृद्ध विरासत का हिस्सा हैं। जैसे राजा की छतरी, नेहरे खेरे जारिया (कुंडी भंडारा) असीरगढ़ का किला, इस किले को तीन अलग अलग स्‍तर पर बनाया गया था।ऊपरी परकोटा असीरगढ़ और दूसरे परकोटे को कमरगढ़ और मलयगढ़ कहते हैं। शाही हमाम, गुरुद्वारा आदि। धरोहरों को सहजने के लिए हम प्रयास करेगे।

निगम आयुक्त द्वारा 13 मई 2024 को होने वाले मतदान को लेकर सभी युवा बुजुर्ग मतदाताओं और महिलाओं को  निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई गई। सभी मतदाताओं को मताधिकार के उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें अनिवार्य रूप से 13 मई 2024 को निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। राम झरोखे मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन स्वीप कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता एवं मतदान की और स्वच्छता की शपथ  दिलाई गई। मतदाताओं को जागरूक करने वाले संदेशों से लिखी तख्ती लिए स्कूलों के बच्चे शिक्षक व प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में स्वीप अभियान की पहल लोकतंत्र को मजबूत कर रही है। अधिकारियों की सूझबूझ व गहनता से मतदाताओं को जागरूक करने की पहल की जा रही है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव,नगर निगम उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, कार्यालय अधिक्षक संदीप तिवारी,डॉ सुभाष माने, समाजसेवी मंसूर सेवक, कमरुद्दीन फलक, डॉएस एम तारिक, मो नौशाद, एडवोकेट आसिफ़ जे शेख़, शहजादा आसिफ़,मुकेश दरबार,संजय मुंगी, स्वच्छ सफ़ाई मित्र सैक्टर अधिकारी सुपर वाइजर आंगनवाड़ी बी एल ओ, कार्यकर्ता समाजसेवी, और निगम  अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article