कांग्रेस नेताओं की घर वापसी पर आतिश बाज़ी कर मनाया गया जश्न, पार्षद दल ने किया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस नेताओं की घर वापसी पर आतिश बाज़ी कर मनाया गया जश्न, पार्षद दल ने किया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

बुरहानपुर में कांग्रेस नेताओं के निष्कासन रद्द होने पर पार्षद दल ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी, अकील औलिया, नूर क़ाज़ी, एडवोकेट उबेद शेख, अब्दुल्ला अंसारी, हमीद डायमंड का आज बुरहानपुर में कोंग्रेस पार्षद दल ने आतिश बाज़ी ओर ढोल ताशो के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।
पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एक जुट होकर जनता के बीच जाएंगे। देश के लोकतंत्र को बचाना है। हम सब धर्म निरपेक्ष ताकतों के साथ मिलकर देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाने, झूटों, बेइमानों से मुक्त करने के संकल्प के साथ मैदान में उतर कर INDIA गठबंधन की सरकार देश में बनाएंगे।

कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, जिन्होंने बुरहानपुर जिले में ताप्ती मिल, नेपा मिल को चालू करवाकर क्षेत्र की जनता को रोज़गार दिलाने के साथ साथ विकास के अनेकों कार्य किया है। स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस पार्षदगण अजय उदासीन, ईनाम अंसारी, आसिफ शेख के साथ ही इकराम अंसारी, मोइन अख़्तर अंसारी,दिनेश शर्मा,हेमंत पाटिल, मुशर्रफ़ खान, मोहम्मद शाजान, नजीर अंसारी, कमलेश शाह, जयपाल नवानी, श्याम बन्नतवाला अनीस अंसारी, उज़ैर नक्काश अंसारी सहित सेकड़ों कार्यकर्ताओं नेताओं ने जश्न मना कर अपने नेताओं का पुष्प मालाओं से स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article