मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय लीनेस क्लब ‘उड़ान’ बुरहानपुर ने स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान जिला सरकारी अस्पताल, कलेक्टर रोड पर स्तनपान कराने वाली गरीब माताओं को फल दान किया। स्तनपान करने वाली माता को कुछ खाने की वस्तु भेंट करना, यह एक पुण्य कार्य है जो लीनेस क्लब द्वारा किया गया।
क्लब की फाउंडर एवं डिस्ट्रिक्ट ट्रेजर रफ़त आसिफ़ ख़ान ने बताया माताओं को अपने बच्चों को पहला पीला दूध ज़रूर पिलाना चाहिए। यह बच्चों को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाना हमारा कर्तव्य है। बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो देश स्वस्थ रहेगा क्लब की अध्यक्ष प्रेमलता सांकले ने बताया माता बच्चे को स्तनपान अवश्य कराएं। इससे बच्चों में गले एवं नाक की बीमारियां नहीं होती। बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
स्तनपान करने वाली माता को भी डायबिटीज 2 टाइप एवं स्तन कैंसर जैसी बीमारियां नहीं होती। कुछ माताएं अपने फिगर का ध्यान रखती है और बच्चों को दूध नहीं पिलाती तो उनसे आग्रह करती हुं, कि अपने फिगर की बजाय अपने जिगर के टुकड़े का ख्याल रखें। क्लब की सचिव आसिया शकील मंसूरी ने बताया स्तनपान करने वाली माता को पौष्टिक आहार लेना चाहिए, जिससे बच्चे को पौष्टिक दूध मिल सके और उसका विकास अच्छे से हो सके। कार्यक्रम में शगुफ्ता ने आभार माना। इस कार्यक्रम में पाल सिस्टर, चंदन तावड़े का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर सरोज ठाकुर, मीना सुरेंद्र सिंह चौहान, बिंद्रा कौर ,मनोरमा हीरालाल शर्मा, रजनी गट्टानी, सैयदा सुमेरा अली आदि सदस्य उपस्थित रहे।
