सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;
भोपाल गैंगरेप मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिल गई है। इस आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी का नाम रमेश है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने चौथे आरोपी को पकड़ा है। यह आरोपी सलैया इलाके में रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। पुलिस ने इस चौथे आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और पुलिस लगातार इसको तलाश कर रही थी। पुलिस की कई टीमें भोपाल, इटारसी, होशंगाबाद, नरसिंहपुर में लगातार छापामार कार्रवाई कर रही थीं, लेकिन उसे पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल पा रही। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रमेश सलैया इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है तो एसआईटी टीम ने यहां दबिश देकर रमेश को गिरफ्तार कर लिया।
