रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिला झाबुआ के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदान दल तथा मतदाताओं की सुगम पहुंच स्थापित करने के लिए जीपीएस तथा लोकेशन आधारित ई-सारथी ऐप का लांच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया बंधुओं के समक्ष किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि ई-सारथी ऐप के माध्यम से किसी भी कानून व्यवस्था संबंधी परिस्थिति से निपटने के लिए त्वरित रूप से सेक्टर अधिकारी, सेक्टर पुलिस अथवा अन्य दल पहुंच सकेंगे। मतदाता सीधे ऐप की सहायता से अपने बीएलओ से टेलीफोनिक सम्पर्क कर सकते है। जीपीएस के माध्यम से मतदान केंद्रों की लोकेशन पर पहुंचने में आसानी होगी। कैसे डाउनलोड करे – यह प्रक्रिया सहायक रिटर्निंग अधिकारी थांदला श्री तरुण जैन ने पीपीटी और विडीयो के माध्यम से समझायी गयी।

Step 1. https://tinyurl.com/E-Sarthiapp
Step-2. अपने मोबाइल पर APK फाइल डाउनलोड करने के उपरांत इंस्टाल करें।
step-3. ई – सारथी ऐप ओपन करें तत्पश्चात अपनी विधानसभा का चयन करें।
Step-4. सर्च ऑप्शन में मतदान केन्द्र क्रमांक से चाहा गया मतक मतदान केन्द्र सर्च करें। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया कि जिले में आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में समस्त 981 मतदान केन्द्रों को पिथोरा कला के मांडने से सुसज्जित किए जा रहे जो मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
लांच के पश्चात मीडिया के पत्रकार बंधुओं की नाम निर्देशन से संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मास्टर ट्रेनर श्री हरीश कुण्डल द्वारा नाम निर्देशन के तहत की जाने वाली समस्त प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक बताया गया तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्यनारायण दर्रो द्वारा पत्रकार बंधुओ को नाम निर्देशन के तहत 100 मी. का दायरे एवं अन्य व्यवस्था का अवलोकन कराया गया। कार्यशाला में सहायक संचालक जनसम्पर्क सुश्री जिनेन्द्रीय सगोरिया द्वारा मीडिया सर्टिफिकेशन एवं माँनिटरिंग कमेटी के तहत विज्ञापनो के पूर्व प्रमाणन पेड न्यूज, फेक न्यूज से सम्बन्धित ओरिएंटेशन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस दौरान समस्त मास्टर ट्रेनर्स अन्य अधिकारी व कर्मचारी और प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।
