अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, 18 लाख 20 हजार का शराब बरामद | New India Times

सैय्यद मुजीबुद्दीन, वणी-यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;  ​​अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, 18 लाख 20 हजार का शराब बरामद | New India Timesयवतमाल जिला के पांढरकवडा शहर से करंजी, मारेगांव, वणी रास्ते से चंद्रपुर जा रहे ट्रक अवैध शराबकी तस्करी करते वणी पुलिस ने पकड कर 18 लाख 20 हजार रुपये का देशी शराब बरामद करने कामयाबी हासिल की है।अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, 18 लाख 20 हजार का शराब बरामद | New India Timesवणी पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि ट्रक नम्बर एम.एच 40 एन 9621 में बड़ी मात्रा में गैर कानूनी तरीके शराब यवतमाल ज़िले के पांडरकवडा शहेर से चंद्रपुर ज़िले में ले जाया जा रहा है।  देर रात पुलिस ने ट्रक का पीछा कर ट्रक को पकड लिया।​अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, 18 लाख 20 हजार का शराब बरामद | New India Times ट्रक ड्राइवर राजेन्द्र सुरेश खारकर उम्र 28 और साथीदार विजय नामदेव येरेकर उम्र 27 को हिरासत में लेकर ट्रक की तलाशी ली गई तो 700 पेटी देशी शराब बरामद हुई जिसकी कीमत 18 लाख 20 हज़ार और शराब के साथ पकड़ी गई ट्रक की कीमत 11 लाख रुपये, इस तरह टोटल 29 लाख 20 हजार का माल पुलिस ने जप्त किया है।  यह करवाई वणी शहर के डी.वाय.एस.पी. विजय लगारे और उनकी टीम ने अंजाम दी है।

फिल्हाल वणी पुलिस तफ़्तीश में जुटी है कि आखिर इतनी भारी मात्रा में शराब किस की है, इसका आका कौन है, किस की मदद से इस  काम को अंजाम दिया जा रहा है? 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version