मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन में एवं जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर द्वारा पेरालीगल वालेंटियर की आहूत बैठक में समस्त पेरालीगल वोलेंटियर्स को 13 मई 2024 सोमवार को अपने निकटतम केन्द्रों पर जाकर मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जाए और इस शत प्रतिशत मतदान की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान अवश्य दें। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदेव माणिक ने उपस्थित समस्त पेरालीगल वालेंटियर्स को मतदान की शपथ दिलाई और कहा कि इस अभियान में हम सभी एक जुट होकर शत प्रतिशत मतदान की परिकल्पना साकार हो ऐसा कार्य करें। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री इन्दु कान्त तिवारी उपस्थित थे।
