शत प्रतिशत मतदाताओं का मतदान देश को बनाएगा का सर्वोच्च महान: ब्रांड एम्बेसेडर जैन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शत प्रतिशत मतदाताओं का मतदान देश को बनाएगा का सर्वोच्च महान: ब्रांड एम्बेसेडर जैन | New India Times

मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन में एवं जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी सृष्टि जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में इस देश के युवा भावी पीढ़ी एवं समस्त स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली 13 मई 2024 सोमवार सूरज की पहली किरण के साथ में मतदान शत प्रतिशत हो, इस महती भूमिका को इस देश की युवा पीढ़ी एवं आदरणीय गुरुजनों के सिवाय इस जिम्मेदारी को अच्छे से और कोई निभा नहीं सकता है, क्योंकि मतदान हम सभी का नैतिक मुलभुत अधिकार है। आओ हम सभी मिलकर एक ऐसा अलख जगाऐं कि इस देश से इस क्षेत्र से कोई भी मतदाता अपना मतदान करने से वंचित ना रह पाए। श्री जैन ने कहा कि शत प्रतिशत मतदाताओं का मतदान, देश को बनाएगा सर्वोच्च महान बनाएगा। हम इस बात को तभी चरितार्थ कर पाएंगे जब हम सब मिलकर शत प्रतिशत मतदान की परिकल्पना को साकार करें। इस अवसर पर प्राचार्या के साथ साथ समस्त स्टाफ व बहुत बड़ी संख्या में अध्यनरत छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version