मध्य प्रदेश में रात 8 बजे के बाद कोचिंग में नहीं लगेंगी छात्राओं की क्लास: मंत्री दीपक जोशी  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
मध्य प्रदेश में रात 8 बजे के बाद कोचिंग में नहीं लगेंगी छात्राओं की क्लास: मंत्री दीपक जोशी  | New India Times
भोपाल में छात्रा के साथ हुये गैंगरेप मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शिक्षा मंत्री दीपक जोशी ने आज सोमवार को अपने बयान में कहा है कि रात 8 बजे के बाद से कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं की क्लासेस नहीं लगाई जायेगी। उनका कहना है कि जल्द ही इस आदेश को पारित करने के लिये प्रदेश के सभी कोचिंग क्लासेस के संचालकों को भेजा जायेगा।

इसके अलावा छात्राओं की सुरक्षा के लिए जल्दी ही एक मोबाइल ऐप लान्च किया जायेगा, जिस के माध्यम से कोचिंग में पढ़ने वाली सभी छात्राओं की लोकेशन कंट्रोल रूम द्वारा ट्रेस किया जा सकेगा। ऐप के लान्च होने के बाद सभी कोचिंग छात्राओं को अपने मोबाइल फोन्स में इसे इन्स्टॉल करने के निर्देश दिए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version