अद्भुत एक महीला ने 6 मिनट के अंदर 3 बच्चों को दिया जन्म, तीनों स्वस्थ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर, (मप्र), NIT:

अद्भुत एक महीला ने 6 मिनट के अंदर 3 बच्चों को दिया जन्म, तीनों स्वस्थ | New India Times

उज्जैन जिले के नागदा से एक हैरत करने वाला मामला तब सामने आया जब एक महिला ने एक साथ तीनों स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया… उज्जैन के ऑर्थो हॉस्पिटल की डॉक्टर इंदू सिंह की देख-रेख में गीता बाई नामक महिला की सफल डिलीवरी की गई… यह ऑपरेशन करीब 40-45 मीनट तक चला, जिसमें 6 मिनट के अंदर 3 बच्चों को जन्म दिया गया… डॉ. इंदू मीडिया के बताती हैं की मैं खुद इस डिलीवरी को करवाकर हैरत में हूं… मेरे 15 सालों के कॅरियर में इस तरह की डिलीवरी मैंने पहली बार करवाई… डॉ. इंदु सिंह के नेतृत्व में ही 9 माह तक गीता बाई का ट्रीटमेंट चलता रहा, जिस पर सोनोग्राफी के जरिए हर मूवमेंट पर नजर रखी गई… गीता बाई डॉ. इंदु सिंह की पुरानी पेशेंट हैं… लगभग तीन वर्ष पूर्व भी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था, किन्तु हार्ट डिफेक्ट के चलते 10 से 15 दिनों में उसकी मौत हो गई थी… फिलहाल गीता बाई के तीनों बच्चे स्वस्थ हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version