सैय्यद मुजीबुद्दीन, पुसद-यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
महाराष्ट्र यवतमाल जिला के पुसद शहर में पुलिस को बडी कामयाबी मिली है। प्रेम कुमार ठाकरे की हत्या मामले में आरोपियों को पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मरने वाले युवक प्रेम कुमार विट्ठल ठाकरे के कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी शेख एजाज़ शेख अयूब उर्फ पाशा उम्र (26) रा.पार्वतीनगर पुसद और शेख अहेफ़ाज़ शेख अफसर उर्फ पप्पू उम्र (24) रा. वसंतनगर पुसद से पूछताछ की। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने पुलीस के सामने हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया।
डी वाय एस पी अजयकुमार बंसल ने मीडिया को बताया कि यह पूरा मामला पैसों के लेनदेन का था। मरने वाले युवक प्रेम कुमार से आरोपियों ने 32 हजार रुपये कर्ज़ लिए थे, जब प्रेम कुमार अपने पैसे मांगने लगा तो आरोपियों ने प्रेम कुमार को पैसे देने के बहाने शहर से कुछ दूरी पर धनकेश्वर देवस्थान के करीब सुमसान जगह पर ले जाकर धारदार हत्यार से गला और जिस्म के अलग अलग हिस्सों पर वार करके खून कर दिया था। पुलिस ने अनजान खूनी की खिलाफ धारा 302 के तहेत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शरू कर दी थी और सिर्फ 24 घंटे के अंदर पुसद शहर पुलीस स्टेशन के ठानेदार वाघु खिल्लार और वसंतनगर पुलिस स्टेशन के ठानेदार प्रकाश शेळके, पीएसआई नीलेश शेळके, पीएसआई बसवेश्वर तामशेट्टे, डीपी पथक के हेड कास्टेबल वास्टर, नंदू चौधरी, मुन्ना आडे, ने असल कातिलों को दबोच कर कोर्ट में पेश कर दिया। इन दोनों कातिलों को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
