मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ईद-उल-फितर के दृष्टिगत नगर आयुक्त, नगर निगम, डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र महानगर क्षेत्र में स्थित बड़ी ईदगाह, छोटी ईदगाह व समस्त मस्ज़िदों के आसपास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ईदगाह का पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई सम्बंधित, चूना छिड़काव कार्य, जलापूर्ति व मार्ग प्रकाश व्यवस्था आदि की स्थिति को देखा गया। नगर निगम स्तर से प्रदान की जाने वाली समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के सम्बंध में नगर आयुक्त, नगर निगम से सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, नगर आयुक्त डाक्टर बिपिन कुमार मिश्रा, उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी व मुख्य सफाई एवं खाद निरीक्षक हरवंश दीक्षित व अन्य लोग मौजूद रहे।
