मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला न्यायालय बुरहानपुर में नवागत पदस्थ श्रीमान जिला न्यायाधीश/सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री इन्दु कान्त तिवारी के पदभार ग्रहण करने के बाद पीएलवी गण में सर्वश्री महेंद्र जैन, डॉ फौजिया सोडावाला एव डॉ अशोक गुप्ता ने मान. न्यायाधीश से सौंजन्य भेंट कर उनका भावभीना स्वागत किया। उक्त अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के जिला विधिक सहायता अधिकारी जयदेव माणिक भी उपस्थित थे।
न्यायाधीश श्री इन्दु कान्त तिवारी पूर्व में सतना में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर अपनी सेवाए दे रहे थे। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर बुरहानपुर में जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के पद को ग्रहण करने के बाद आपने पीएलवी से कहा कि नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओ का पी एल वी के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। श्री तिवारी ने कहा कि विधि से सम्बंधित जानकारी को जन जन तक इसलिए पहुंचाना है ताकि जिले के अंतिम छोर तक रहने वाले व्यक्ति को अपने हक अधिकार एवं योजनाओ का लाभ प्रदान हो सके। ऐसे प्रयास हम सभी को मिलकर करना होगा और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पालन हम सबको मिलकर करना है।
