बुरहानपुर के मरहूम उस्ताद शाईर अमीन इजाज़ का जानशीन बनने पर दस्तारबंदी और मुशायरा का आयोजन 12 अप्रैल 2024 को | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के मरहूम उस्ताद शाईर अमीन इजाज़ का जानशीन बनने पर दस्तारबंदी और मुशायरा का आयोजन 12 अप्रैल 2024 को | New India Times

बुरहानपुर के मरहूम उस्ताद शाईर अमीन एजाज़ राशिदी का जानशीन बुरहानपुर के शाईर जमील अंसारी को बनाए जाने पर दस्तार बंदी और मुशायरा का आयोजन ईद की बासी अर्थात 12 अप्रैल 2024 को दो भाई बीड़ी फैक्ट्री बुरहानपुर में अब्दुल वहीद बाबू काका की कर प्रस्तुति में और कांग्रेस नेता मुशर्रफ़ खान की सदारत में किया गया है। आयोजन करता हूं की ओर से निमंत्रक के शाईर वली शमीमी और तालिब साबरी के साथ कन्वीनर ए मुशाइरा अहमद जमील क़ासमी ने जानकारी देते हुए बताया कि जानशीनी की सनद व दस्तार बंदी बुरहानपुर के उस्ताद शाईर लतीफ शाहिद के दस्ते मुबारक से की जाएगी। मुशायरा कमेटी के खालिद मेहमूद, सलीम खावर, फारूक़ नूर और सगीर एजाज़ ने बताया कि मुशायरा में जमील असगर, नईम अख्तर खादिमी, मजाज़ आशना, एजाज उम्मीदी, खुर्शीद फारुकी,खालिद अंसारी, आरिफ अंसारी, खलील असद, सैयद रियासत अली रियासत, एडवोकेट जहीरूद्दीन अर्श, जावेद राना, नज़ीर अशरफी, इफ्तिखार अनीस, वसीम एजाज़ अपने कलम से नवाजेंगे। प्रोग्राम में मेहमाने खुसूसी के तौर पर सईद अहमद चुन्नू सेठ, अब्दुल्लाह अंसारी, रईस अंसारी पेट्रोल पंप, मास्टर फज़लूर रहमान, मास्टर इफ्तिखार अंसारी, एडवोकेट मोहम्मद इसहाक,रहीम पहलवान, अनीस पहलवान, मोहम्मद जमील इब्ने उस्ताद जावेद अंसारी, और सलीम एजाज़ को आमंत्रित किया गया है। मुशायरा कमेटी के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों ने सभी से अपने एहबाब के साथ शिरकत फरमाकर प्रोग्राम की रौनक में इज़ाफा करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version