रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा द्वारा वाहनों पर लगी अनाधिकृत नंबर प्लेट पर कार्यवाही की गई। इस दौरान शहर के मुख्य चौराहों राजगढ़ नाका, मेघनगर नाका, फुलमाल रोड पर चेकिंग कर वाहनों के आगे पदनाम लिखी हुई नंबर प्लेट हो हटवाया गया। इसके अतिरिक्त वाहनों में नंबर प्लेट नियमानुसार न पाए जाने पर 10 प्रकरणों में 5000 की चालानी कार्यवाही की गई।
