अंकित तिवारी, बड़वानी (मप्र), NIT:

आज नर्मदा घाटी में बड़वानी के राजघाट नर्मदा किनारे पर नर्मदा घाटी के लोगों द्वारा सोनम वांगचुक जी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन का नर्मदा घाटी के लोगों ने समर्थन जाहिर किया है।
लद्दाख में संविधान की छठी अनुसूचित लागू की जाए। लद्दाख को अलग राज्य का दर्जा दिया जाए। इन सभी मुद्दों को लेकर सोनम वांगचुक जी लड़ाई लड़ रहे हैं। हम उनके साथ हैं। हमारी मांग और संकल्प भी सामने रखा…. पांचवीं अनुसूची, संविधान की, पेसा कानून और ग्रामसभा का अधिकार लागू करवाने…हासिल करवाने का। जाहिर किया… लद्दाख की, हिमालय की नदीयों के साथ नर्मदा बचायेंगे, यह भी चुनौती स्वीकार की और सत्ताधीशों को चेतावनी दी।
सोनम वांगचुक जी आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं।
जल, जंगल, जमीन बचाओ, देश बचाओ।
नदियां बचाओ, देश बचाओ।
