वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

श्री बालाजी मित्र मण्डल मैलानी की ओर से नगर में बालाजी महाराज की 7 वीं विशाल शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से शनिवार को निकाली गयी। इस दौरान पूरे नगर में जय श्रीराम और जय श्री हनुमान के नारे गूंजते रहे। यात्रा सुबह दस बजे मैलानी की मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए शिव मंदिर शाम चार बजे वापस पहुंची। सर्वप्रथम बालाजी की पूजा-अर्चना व निशान पूजा की गई। निशान यात्रा मुख्य बाजार, चमन चौराहा, मैलानी गांव, पलिया बाईपास तिराहा होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची। निशान यात्रा के दौरान रुद्रपुर से आई पवन छलिया आर्ट ग्रुप के कलाकारों द्वारा बनाई गई सजीव झांकियों एवं भजनों ने सभी का मनमोह लिया। कलाकारों द्वारा सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति ने सभी को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।
नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का नगर में जगह जगह पर फूलों की वर्षा कर स्वागत नगरवासियों ने किया। शोभायात्रा में डॉ गुप्ता परिवार, भवानी शंकर महेश्वरी, विनीत वर्मा, विजय मिष्ठान भंडार ने जलपान की व्यवस्था की। निशान एवं शोभायात्रा में रुद्रपुर से आए कलाकारों द्वारा बनाई गई बजरंगबली, राधा कृष्ण, शंकर भगवान की सजीव झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। निशान यात्रा के वापस मंदिर पहुंचने पर लड्डू के प्रसाद का भोग लगाया गया व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे आदि भक्त मौजूद रहे। निशान एवं शोभायात्रा के दौरान मैलानी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक उदयभान मिश्रा, उप निरीक्षक प्रेम कुमार सिंह पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, सतीश वाजपेई, अमित गुप्ता, श्री बालाजी मित्र मण्डल के विपिन अग्रवाल, अमन गोयल, सचिन सिंघल, अभिषेक निगम, सुमित गोयल सहित अरविंद गोयल, मनीष मित्तल, अंकित गोयल, संजय शर्मा, गोपाल सिंघल, रोहित मिश्रा, नितिन गुप्ता, राकेश सिंघल, अवधेश बरनवाल, रामचंद्र अग्रवाल, चैयरपर्सन कीर्ति माहेश्वरी, ज्योति शर्मा, डिम्पी खन्ना, सिमरन सिंघल, सरिता अग्रवाल, कल्पना द्विवेदी, टीना खन्ना, सपा नेता नरेश यादव, पवन मित्तल, वीरपाल यादव,कृष शर्मा, आकाश शर्मा, निखिल अग्रवाल, नितिन गोयल, विजय सिंघल आदि शामिल रहे।
