सर्व धर्म विधि महाविद्यालय के द्वारा विधिक सहायता निःशुल्क शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सर्व धर्म विधि महाविद्यालय के द्वारा विधिक सहायता निःशुल्क शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

सर्व धर्म महाविद्यालय समूह ग्वालियर के द्वारा विधिक सहायता निःशुल्क शिविर का आयोजन नगर निगम वार्ड 61 के अन्तर्गत ग्राम गणेशपुरा में किया गया। जिसमें ज़रूरतमंदों को विविध सहायता प्रदान कर सीधे तौर पर शिविर से सहायता प्रदान की गयी।  यह शिविर जिला न्यायधीश तथा जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर की अध्यक्षता में आशीष दवंडे, की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यह शिविर में रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया ताकि वे अपने लिये न्याय से संबंधित समस्याओं का समाधान कर सकें। इस शिविर में भू-राजस्व, भूमि बटांकन, सीमांकन, बिजली, पानी, सड़क, विभिन्न टैक्स संबंधी प्रकरणों के साथ-साथ नर्सिंग सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विधिक सहायता हेतु पंजीयन कराया।

सर्व धर्म विधि महाविद्यालय के द्वारा विधिक सहायता निःशुल्क शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

कार्यक्रम की जानकारी देते हुये विधि प्रकोष्ठ की प्रभारी हेमा श्रीवास्तव ने बताया कि आमतौर पर देखा जाता है, कि आमजन अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर के आये दिन परेशान होते रहते हैं जिन समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकता है। इसको देखते हुये ही महाविद्यालय के द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया है। हम सभी का प्रमुख उदेश्य यही है, कि हम सभी ऐसे लोगों की मदद कर सकें जो न्याय से वंचित हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला विधिक सहायता अधिकारी विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर दीपक शर्मा और डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ग्वालियर ओमप्रकाश भार्गव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सर्वधर्म महाविद्यालय के समस्त स्टाफ जिसमें अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह चैहान, प्राचार्य डाॅ. रमेश सिंह कुशवाह, विधि प्रकोष्ठ की प्रभारी हेमा श्रीवास्तव तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version