शिरपुर मे ताड़ी, अवैध शराब की दुकानों पर कारवाई की मांग, आबकारी उप निरीक्षक बीडकर  की अनदेखी, कानून की धज्जियां उड़ाते हुए चौबीसों घंटे हो रही बिक्री | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​​शिरपुर मे ताड़ी, अवैध शराब की दुकानों पर कारवाई की मांग, आबकारी उप निरीक्षक बीडकर  की अनदेखी, कानून की धज्जियां उड़ाते हुए चौबीसों घंटे हो रही बिक्री | New India Timesआबकारी विभाग के दुय्यम निरिक्षक की अनदेखी के कारण शिरपुर शहर में रसायन यूक्त ताड़ी चौबीसों घंटे बिक्री किए जाने की शिकायत ज़िला आबकारी अधीक्षक मनोहर अंचुले से ज्ञापन देकर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ने की है। जिसमें कर्तव्य पालन नहीं करने का आरोप शिरपुर के दुय्यम आबकारी निरीक्षक पर लागाया गया है। शिरपुर शहर के दोषी अधिकारी की जांच की मांग की गई है। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ज़िला अध्यक्ष मिर्झा अशफाक बैग ने  आबकारी विभाग को सौंपे जाने ईइ ज्ञापन में बताया है कि शिरपुर शहर के मछली बाजार स्थित ताड़ी की दुकान पर आबकारी विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा कर रात दिन जहरीली नशीले पदार्थो की ताड़ी की बिक्री की जा रही है।  जिसकी शिकायत शिरपुर आबकारी विभाग के उप निरीक्षक अनिल बीडकर से अनेक बार की गई है लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की कारवाई नही की है । ज्ञापन में समाजवादी पार्टी ने आबकारी विभाग के अनिल बीडकर पर आरोप लगाया है कि  परिसर में अवैध शराब तथा ताड़ी दुकानों के विरुद्ध कोई भी कारवाई नही करने के एवज में उन्होंने आर्थिक लाभ के कारण अनदेखी कर रखी है ।

समाजवादी पार्टी ने आबकारी अधीक्षक अंचुले से ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मछली बाजार स्थित ताड़ी दुकान का लाइसेंस रद्द किया जाए तथा कर्तव्य में कोताही बरतने वाले आबकारी उप निरीक्षक अनिल बीडकर की जमीन जायदाद की रिश्वत निरोधक ब्यूरो से जांच  कराई जाने की मांग समाजवादी पार्टी ज़िला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड मिर्जा अशपक  बैग ने की है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version