रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन जागरूकता प्रशिक्षण केंद्र एकलव्य आवासीय विद्यालय पेटलावद में सहायक आयुक्त निशा मेहरा द्वारा मतदान दल के समस्त कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई गई तथा सभी कर्मचारियों को मतदान के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां करवाने, समझाइश देने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार साल्वे, खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी रेखा गिरि, प्राचार्य ओंकार सिंह मैडा, पुरालाल चौहान, खण्ड अकादमिक समन्वयक मोहन सोलंकी, शिक्षक महेश सहित नियुक्त सभी मास्टर ट्रेनर्स व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
